Last modified on 9 जून 2013, at 10:14

कली / अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:14, 9 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बच सकेगा नहीं भँवर से रस।
आ महक को हवा उड़ा लेगी।
पास पहुँच बनी ठनी तितली।
पंखड़ी को मसल दगा देगी।1।

छीन ले जायगी किरन छल से।
ओस की बूँद से मिला मोती।
फूलने का न नाम भी लेती।
जो कली भेद जानती होती।2।