Last modified on 9 जून 2013, at 22:33

छल / अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:33, 9 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

टटोले गये सैकड़ों दिल।
बहुत हम ने देखा भाला।
प्यार सच्चा पाया किस में।
याँ सभी है मतलब वाला।1।

विहँस किरणों को फूलों ने।
गोद में अपनी बैठाला।
न जाना था बेचारों ने।
छिनेगी मोती की माला।2।