Last modified on 16 जून 2013, at 20:50

क्या मैं पेड़ होता / प्रभात त्रिपाठी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:50, 16 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभात त्रिपाठी |संग्रह= }} <Poem> जैस...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जैसे किसी झर-झर-झरते
झरने के किनारे के समय में
आसमान को अपनी आँखों में समोता
खड़ा हो कोई वृक्ष
अपने पत्ते-पत्ते में दर्ज करते
अनगिनत जन्मों का इतिहास
देखता हो
इहकाल की रफ़्तार
अविचलित और स्थिर
अपनी ज़मीन में
वैसे ही देख सकता
अगर मैं अपना समय
तो क्या मैं पेड़ होता ?