Last modified on 18 अगस्त 2013, at 18:34

चक्की / अमित

Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:34, 18 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= अमिताभ त्रिपाठी ’अमित’ }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चक्की,
टनों गेहूँ चबानें के बाद भी,
मोटी नहीं होती,
बल्कि, घिस जाते हैं दाँत ही उसके।
मोटा होता है,
उसके पीसे पर जलन काटनें वाला
और भूँखों मरता है,
उसके दाँत सुधारने वाला।