Last modified on 22 अक्टूबर 2013, at 06:20

धानी आसमानी खाकसाही ओ जंगली स्वेत / महेन्द्र मिश्र

Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:20, 22 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र मिश्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

धानी आसमानी खाकसाही ओ जंगली स्वेत,
हरित नील पीत रंग फूलों की बहार है।
हासी है कपासी सुखरासी बहु बासी देत,
बहुत है गुलाबी आली फूले सब डार हैं।
भ्रमर की भीर कीर कोकिल की कुहू-कुहू,
तोतई-बादामी देखो कैसे गुलेजार हैं।
द्विज महेन्द्र रामचन्द्र देखहीं से बने बात,
जनकजी के बाग में बसंत की बहार है।