Last modified on 22 अक्टूबर 2013, at 06:47

तोतई बादामी लाल सबुजी सुरंग रंग / महेन्द्र मिश्र

Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:47, 22 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र मिश्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तोतई बादामी लाल सबुजी सुरंग रंग,
सुन्दर गुलाबी सारी जड़कसी किनारी है।
नुपुर पाँवजेब छारा करधनी कमाल करे,
तिलरी गजमुक्ता हार गले में सुधारी है।
चम्पा कली जुगनू जवाहिर जरे जगमगात,
काम कली खिली जात अँचरा उघारी है।
द्विज महेन्द्र ईश्वर बचावे अस नारी से,
संजन के गंजन हेत जग में अवतारी है।