भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कामवालियों का गीत / पवन करण

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:56, 3 नवम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पवन करण |अनुवादक= |संग्रह=पवन करण क...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खाती हैं मैडम कीं दिन रात गालियाँ
हम कामवालियाँ हम कामवालियाँ

बीमार हमरा पड़ना मैडम को है सताए
छुटटी पे हमरा रहना मैडम को न सुहाए

गुस्से में हमसे कहतीं कामचोर सालियाँ
हम कामवालियाँ हम कामवालियाँ

आखिर श्रम हमारा किसी को कभी न भाए
कोर्इ कमी निकाले कोर्इ हमें सिखाए

साहब की हैं निगाहें कालीं-कालियाँ
हम कामवालियाँ हम कामवालियाँ

कोर्इ हमें हमारे घर में भी आकर देखे
हम जाके कब हैं सोते सोके कब हैं उठते

अपने घरों की नइयें हम घरवालियाँ
हम कामवालियाँ हम कामवालियाँ