Last modified on 16 नवम्बर 2007, at 20:28

धन्य तू विनोबा ! / अटल बिहारी वाजपेयी

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:28, 16 नवम्बर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अटल बिहारी वाजपेयी |संग्रह=न दैन्यं न पलायनम् / अटल बिह...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जन की लगाय बाजी गाय की बचाई जान,
धन्य तू विनोबा ! तेरी कीरति अमर है।
दूध बलकारी, जाको पूत हलधारी होय,
सिंदरी लजात मल – मूत्र उर्वर है।
धास – पात खात दीन वचन उचारे जात,
मरि के हू काम देत चाम जो सुघर है।
बाबा ने बचाय लीन्ही दिल्ली दहलाय दीन्ही,
बिना लाव लस्कर समर कीन्हो सर है।