भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विरह के रंग (1) / अश्वनी शर्मा

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:02, 29 नवम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अश्वनी शर्मा |संग्रह=रेत रेत धड़क...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गांव के मर्द
खाने-कमाने निकल गए हैं
कोलकता, मुंबई, चेत्रई, गौहाटी
अरब, दुबई, कतर, ओमान

रेगिस्तानी सिन्धी सांरगी
बजा रही है
विरह का स्थायी भाव

नये बने पक्के मकान में गूंजती
गांव की औरतों की
आधी रात की सिसकियों में
डूब जाती है
सिक्कों की खनक
छा जाती है
सांरगी की गूंज