Last modified on 29 नवम्बर 2013, at 00:16

इतना वीरान नहीं रेगिस्तान / अश्वनी शर्मा

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:16, 29 नवम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अश्वनी शर्मा |संग्रह=रेत रेत धड़क...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चौकड़ी भरेगा हरिण
बालू रेत पर सरसरयेंगे
बांडी, पैणे
सांडा और गोह भी

दिखे जाये शायद
गोडावण भी

दौड़ जायेगी लोमड़ी सामने से
खरगोश, तीतर
दुबके होंगे जान बचा कर
सेहली डरा रही होगी
अपने नुकीले कांटों से

शायद दिख जाये
बाज का झपटट्ा भी
इतना वीरान भी
नहीं होता रेगिस्तान।