Last modified on 4 जनवरी 2014, at 16:32

रेत के दिन / गुलाब सिंह

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:32, 4 जनवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब सिंह |संग्रह=बाँस-वन और बाँ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पीठ दिखलाने लगी है
धार की गहराइयाँ।

रेत के दिन
खिले टेसू
आग का करते प्रदर्शन
जंगलों ने
घर बसाये
इन घरों में दूरदर्शन

अंधड़ों में नाचती हैं
पेड़ की परछाइयाँ।

मधुबनी की
कलाकृतियों-सी
सरल सादी दिशायें
विरल छाया में
बबूलों की
रँभाती हुई गायें

तपोवन की धूल
माथे मल रहीं अमराइयाँ।