भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कुट्टी / लीना मल्होत्रा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:42, 5 जनवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लीना मल्होत्रा |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैंने
टाँग के नीचे से हाथ निकाल
कुट्टी की थी पक्की वाली
अब
अगर पूरा का पूरा
अँगूठा मुँह में डाल घुमा कर कहूँ
अब्बा
तो क्या पहले की तरह मिलोगे ?