Last modified on 26 फ़रवरी 2014, at 15:27

रास्ते और मोड़ / धीरेन्द्र अस्थाना

Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:27, 26 फ़रवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धीरेन्द्र अस्थाना }} {{KKCatKavita}} <poem>आज इ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आज इत्तिफाक से मिल गये,
हम उसी मोड़ पर !
खायीं थीं कसमे न मिलेंगे,
अब किसी मोड़ पर !!

फिर से दिल पुकार उठा,
शिकवे-गिले होने लगे !
एक-दूजे के जख्मों को,
चरों नयन भिगोने लगे !!

थी शिकायत किस बात पर,
चले गये छोड़ कर..........!
आज इत्तिफाक से मिल गये,
हम उसी मोड़ पर !

न वादों का कोई गिला था,
न जंजीरें थीं कसमों की !
रूहों के मिलन में कहाँ थी,
रुकावटें कोई जिस्मों की !!

फिर भी रास्ते बदल लिए
खुद के दिल तोड़ कर..........!
आज इत्तिफाक से मिल गये,
हम उसी मोड़ पर!
खायीं थीं कसमे न मिलेंगे,
अब किसी मोड़ पर !!