Last modified on 26 फ़रवरी 2014, at 15:34

महफ़िल में आज उनकी / धीरेन्द्र अस्थाना

Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:34, 26 फ़रवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धीरेन्द्र अस्थाना }} {{KKCatKavita}} <poem>महफ़...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

महफ़िल में आज उनकी,
कुछ यूँ अंजाम होना है !
जैसे कत्ल मेरा सर-ए-आम होना है!

महफ़िल-ए-रौनक में बस
परवाने को बदनाम होना है !

महफ़िल में आज उनकी...!

क़त्ल और कातिल दोनों में
मेरा ही एक नाम होना है !
महफ़िल में आज उनकी...!

अदाएं ही कुछ ऐसी हैं, यार की,
यही हश्र-ए- अंजाम होना है !
महफ़िल में आज उनकी...!