Last modified on 29 नवम्बर 2007, at 12:33

मनाली मत जइयो / अटल बिहारी वाजपेयी

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:33, 29 नवम्बर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अटल बिहारी वाजपेयी }} मनाली मत जइयो, गोरी<br> राजा के राज ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मनाली मत जइयो, गोरी
राजा के राज में |

जइयो तो जइयो,
उड़िके मत जइयो,
अधर में लटकीहौ,
वायुदूत के जहाज में |

जइयो तो जइयो,
सन्देसा न पइयो,
टेलिफोन बिगड़े हैं,
मिर्धा महाराज में |

जइयो तो जइयो,
मशाल ले के जइयो,
बिजुरी भइ बैरिन
अँधेरिया रात में |

जइयो तो जइयो,
त्रिशूल बाँध जइयो,
मिलेंगे खालिस्तानी,
राजीव के राज में |

मनाली तो जइहो |
सुरग सुख पइहों |
दुख नीको लागे, मोहे
राजा के राज में |