भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दाढ़ी / हरिऔध

Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:10, 2 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |अ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बेबसी तो है इसी का नाम ही।
पड़ पराये हाथ में हैं छँट रही।
प्रोंच कट क्या सैकड़ों कट में पड़ी।
आज कितनी दाढ़ियाँ हैं कट रही।

जब रहा पास कुछ न बल-बूता।
जब न थी रोक थाम कर पाती।
जब उखड़ती रही उखाड़े से।
क्यों न दाढ़ी उखाड़ ली जाती।

बाढ़ जो डाल गाढ़ में देवे।
तो भला किसलिए बढ़ी दाढ़ी
जो चढ़ी आँख पर किसी की तो।
क्यों चढ़ाई गई चढ़ी दाढ़ी।