Last modified on 11 अप्रैल 2014, at 13:39

देश और घर / केदारनाथ सिंह

Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:39, 11 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ सिंह |अनुवादक= |संग्रह=स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हिंदी मेरा देश है
भोजपुरी मेरा घर
....मैं दोनों को प्यार करता हूं
और देखिए न मेरी मुश्किल
पिछले साठ बरसों से
दोनों को दोनों में
खोज रहा हूं।