Last modified on 11 अप्रैल 2014, at 23:12

विक्टोरिया मेमोरियलः दो कविताएँ / निशांत

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:12, 11 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निशांत |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक
 
उस भवन में
कोई नहीं रहता
एक अकेली परी
उसके गुम्बद पर नाचा करती है ।

दो

दुनिया में
यही एक जगह है
जहाँ मैं
तुम्हे प्यार कर सकता हूँ

अहा
पाँच रूपया
और विक्टोरिया मेमोरियल...।