Last modified on 14 अप्रैल 2014, at 09:12

आँसू का वजन / केदारनाथ सिंह

Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:12, 14 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ सिंह |अनुवादक= |संग्रह=स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कितनी लाख चीख़ों
कितने करोड़ विलापों-चीत्कारों के बाद
किसी आँख से टपकी
एक बूंद को नाम मिला-
आँसू

कौन बताएगा
बूंद से आँसू
कितना भारी है