भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रेत का समंदर / राजेन्द्र जोशी

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:31, 14 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र जोशी |संग्रह=सब के साथ ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रेत का समन्दर
दूर-दूर तक फैला
चलते राही को
कुछ कहता है
मुझसे बतिया
मेरी सुन
मेरी पीड़ा को समझ
मेरी देह की आवाज
जो बोलेगी
कई रास्ते खोलेगी
यही मिलेगी मृग नयनी
मुझमें है सोना
इसे तू मत खोना
इसकी रक्षा करना
फिर सबको साथ लेना