Last modified on 16 मई 2014, at 10:08

गाय सब गोवर्धन तें आईं / कुम्भनदास

Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:08, 16 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुम्भनदास |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatPad...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गाय सब गोवर्धन तें आईं।
बछरा चरावत श्री नंदनंदन, वेणु बजाय बुलाई॥१॥
घेरि न घिरत गोप बालक पें, अति आतुर व्हे धाई।
बाढी प्रीत मदन मोहन सों, दूध की नदी बहाई ॥२॥
निरख स्वरूप ब्रजराज कुंवर को, नयनन निरख निकाई ।
कुंभनदास प्रभु के सन्मुख, ठाडी भईं मानो चित्र लिखाई॥३॥