Last modified on 16 मई 2014, at 10:36

श्री लक्ष्मण घर बाजत आज बधाई / नंददास

Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:36, 16 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंददास |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatPad}} <poem>...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

श्री लक्ष्मण घर बाजत आज बधाई ।
पूरण ब्रह्म प्रकटे पुरुषोत्तम श्री वल्लभ सुखदाई ॥१॥
नाचत वृद्ध तरुण और बालक, उर आनंद न समाई ।
जयजय यश बंदीजन बोलत विप्रन वेद पढाई ॥२॥
हरद दूब अक्षत दधि कुंकुम आंगन कीच मचाई ।
वंदन माला मालिन बांधत मोतिन चोक पुराई ॥३॥
फूले द्विजवर दान देत हें पट भूषण पहराई।
मिट गये द्वंद नंददासन के मन वांछित फल पाई ॥४॥