भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मौन से बतकही (कविता) / राजेन्द्र जोशी

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:21, 21 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र जोशी |संग्रह=मौन से बतक...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आओ बातें करें
पेड़ों से
पत्तों के
मौन से
थोड़ा सहज होकर

कितने सीधे
अनुशासित
अहिंसक
पूरी सृष्टि में
बिना अंहकार से
जन्म-मरण में साथ निभाते
प्राण देते हमें
आओ इनके मौन से
बतियायें!