भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तेरा जाईयो सत्यानाश राम या किसी करी मेरी गेल / मंगतराम शास्त्री

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:28, 25 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मंगतराम शास्त्री |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तेरा जाईयो सत्यानाश राम या किसी करी मेरी गेल
आशा पै दिन तोड़ रहा था कर दिया मटिया मेल
 
देख-देख गेहूं की बाली मन हुलसाया था
बेच फसल नै के के करणा जोड़ लगाया था
खो दिया जमा जमाया था जो पल दो पल में खेल
 
पोस माघ के म्हीने में जब पाळा पड़्या कसाई
पाणी के म्हैं खड़ा रह्या मनै कोन्या करी कोताही
तनै मेरे ऊपर किसी चलाई या पैने मुंह की सेल
 
पकी फसल पै ओळे पड़ग्ये सारा खेत पसरग्या
मेरी काया लीली होग्यी जणूं काळा बिषियर लड़ग्या
मेरे नाम का आज तूं मरग्या हो चाहे बेशक ठेल
 
खेत लिया था ठेके पै साहुकार से कर्जा ठाकै
यू तै माफ भी ना होवै ना कोए बचावै आकै
बेईमान तेरे गुण गाकै मनै के काढ्या खड़तेल