भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
देखा इतना क्या कम है / राजेन्द्र गौतम
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:53, 28 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र गौतम |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पन्ना बनाया)
देखा इतना क्या कम है
रिश्ता इतना क्या कम है
माना दरिया हो न सका
पिघला इतना क्या कम है
घर तक आना-जाना है
रिश्ता इतना क्या कम है
हैवानों की बस्ती थी --
जूझा इतना क्या कम है