Last modified on 29 मई 2014, at 09:41

रुखसाना का घर-8 / अनिता भारती

Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:41, 29 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिता भारती |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रखसाना कहती है
नहीं जानती साईबेरिया कहां है
नही जानती साईबेरिया में कितनी ठंड पड़ती है
नहीं जानती साईबेरिया के बच्चे क्या पहनते है
नही जानती साईबेरिया की औरतें कैसे रहती है
नहीं जानती साईबेरिया के लोग क्या खाते-पीते है
नहीं जानती कि वहां बीमार बच्चों को देखने डॉक्टर आता है नहीं
नहीं जानती कि वहां मरे बच्चों का हिसाब कैसे चुकाया जाता है
पर रुखसाना जानती है
साईबेरिया की ठंड में कोई खुले आसमान के नीचे नही सोता