Last modified on 19 जून 2014, at 12:08

कविता में ईश्वर / आशीष त्रिपाठी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:08, 19 जून 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आशीष त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक कवि
रचता है ईश्वर
दूसरा उसे अपना सखा बना लेता है
तीसरा उसमें खोजता है मानुष-सत्य
एक चौथा भी है
जो उसके प्रस्थान की घोषणा करता है

आप जानते होंगे उस पाँचवे को
जिसकी कविता में ईश्वर की कोई जगह नहीं ।