Last modified on 29 जून 2014, at 23:39

हाथी मामा / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:39, 29 जून 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हाथी मामा पहिन पजामा,
पहुंच गये स्कूल|
जैसे ही पढ़ने वह बैठे,
टूट गया स्टूल|

चित्त गिरे धरती पर मामा,
कुछ भी समझ न पाये|
पसर गये फिर धीरे धीरे,
पैरों को फैलाये|

जैसे तैसे दो चूहों ने,
मिलकर उन्हें उठाया|
गरम गरम काफी का प्याला,
लाकर एक पिलाया|