Last modified on 23 जुलाई 2014, at 12:19

आषाढ़ के एक दिन / महाभूत चन्दन राय

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:19, 23 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महाभूत चन्दन राय |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आषाढ़ का एक दिन अपने खेतों में खड़ा हलधर
टुकटुकी लगाए निहारता है आकाश
जैसे वर्षा की दुल्हनिया के आगमन को
अपने घर की देहरी पर प्रतीक्षरत हो कोई यजमान

आषाढ़ का एक दिन.. ..
वर्षा के देवता इन्द्र व्याकुल हैं पानी के खारेपन से
वर्षा की खोज में इन्द्रलोक से प्रस्थान कर चुके हैं सारे देवता-गण
इन्द्रलोक खाली पड़ा है..
पानी की यह दुर्व्यवस्था कि इन्द्र पी रहे हैं पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर
और इन्द्रलोक की अप्सराएँ बेच रही हैं वाटर प्योरिफायिंग सिस्टम !