Last modified on 19 अगस्त 2014, at 11:04

सावन का गीत / रमेश रंजक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:04, 19 अगस्त 2014 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बना आम की गुठली का बाजा
खोल दिया मौसम का दरवाज़ा
           अब गली नदी बनेगी ।
             हमारी नाव चलेगी ।।

धरती पर लहराएगा पानी
हवा करेगी अपनी मनमानी
       कहीं बिजली चमकेगी ।
        हमारी नाव चलेगी ।।

गीत उठेंगे अँगड़ाई लेकर
पतनाले बोलेंगे छरर-छरर
       धरा की प्यास बुझेगी ।
        हमारी नाव चलेगी ।।