Last modified on 21 अगस्त 2014, at 15:55

समय का जल / महेश उपाध्याय

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:55, 21 अगस्त 2014 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

थाह तक छूने नहीं देता
             समय का जल

इस तरह दम घोंटती है
           ये परिस्थितियाँ
बदल जाती हैं
सुबह से पूर्व ही तिथियाँ

दोपहर है भीड़ का जंगल
थाह तक छूने नहीं देता
     समय का जल ।