Last modified on 21 अगस्त 2014, at 17:33

सन्नाटा बढ़ गया / महेश उपाध्याय

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:33, 21 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेश उपाध्याय |अनुवादक= |संग्रह=आ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दिन बौना रात की पहाड़ी पर
                     चढ़ गया
ओर-छोर सन्नाटा बढ़ गया

तस्वीरें डूब गईं जलवंशी
जाग गया घर का आँगन दंशी

अन्धियारा आँखों में तिनके-सा
                       पड़ गया
सन्नाटा बढ़ गया ।