Last modified on 26 अगस्त 2014, at 13:37

ईश-विरोधी धर्म-विरोधी / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:37, 26 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

  (राग पटदीप-ताल त्रिताल)

 ईश-विरोधी धर्म-विरोधी भाव जायँ सब भाग।
 माँ सुलगा दो हृदय देशमें श्याम-विरहकी आग॥
 सबकी सेवामें हो, सबकी उन्नतिमें अनुराग।
 पर अवनति-‌अपकार अशुभका जीवनमें हो त्याग॥
 ईश-विरोधी वस्तुमात्रमें मनमें रहे विराग।
 सदा रहे आनन्द-शान्ति शाश्वत, हो शुचि बड़भाग॥
 ज्योतिर्मय हो जीवन सारा, मिट जाये जग-राग।
 प्रभु-पद-प्रेम पुनीत शीघ्र हो उठे मधुरतम जाग॥