Last modified on 28 अगस्त 2014, at 16:40

जब मैं कविताएं पढूं / पीयूष दईया

Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:40, 28 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पीयूष दईया |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

देखना
जब मैं कविताएं पढूं
तब सभागृह में कोई न हो
जैसे भाषा या जीवन में

पढ़नेवाला
तो कत्तई नहीं
और सुननेवाला कल्पना तक से बाहर

और दर्शक भी
न रहे

आत्मा
जब मैं कविताएं पढूं

लिखता हुआ मिलूं