Last modified on 16 सितम्बर 2014, at 11:05

इतनी कुण्ठा और निराशा ठीक नहीं / गिरीश पंकज

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:05, 16 सितम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गिरीश पंकज |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGha...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

इतनी कुण्ठा और निराशा ठीक नहीं
सबको गाली देती भाषा ठीक नहीं

आप बड़े ज्ञानी-ध्यानी है मान लिया
लेकिन सब हैं एक बताशा ठीक नहीं

परिवर्तन लाने वाले होते है थोड़े-से
हर व्यक्ति से ऐसी आशा ठीक नहीं

हमसे ही बदलेगी ये दुनिया इक दिन
काम करो कुछ हर पल झाँसा ठीक नहीं

सब हँसते हैं तुम पे कुछ सोचा भी है?
हर पल तेरा नया तमाशा ठीक नहीं