Last modified on 6 जनवरी 2008, at 04:43

हरा भरा संसार है / त्रिलोचन

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:43, 6 जनवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोचन |संग्रह=सबका अपना आकाश / त्रिलोचन }} हरा भरा सं...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हरा भरा संसार है आँखों के आगे

ताल भरे हैं, खेत भरे हैं

नई नई बालें लहराए

झूम रहे हैं धान हरे हैं

झरती है झीनी मंजरियाँ

खेल रही है खेल लहरियाँ

जीवन का विस्तार है आँखों के आगे


उड़ती उड़ती आ जाती है

देस देस की रंग रंग की

चिड़ियाँ सुख से छा जाती हैं

नए नए स्वर सुन पड़ते हैं

नए भाव मन में जड़ते हैं

अनदेखा उपहार है आँखों के आगे


गाता अलबेला चरवाहा

चौपायों को साल सँभाले

पार कर रहा है वह बाहा

गए साल तो ब्याह हुआ है

अभी अभी बस जुआ छुआ है

घर घरनी परिवार है आँखों के आगे

(रचना-काल - 28-10-48)