भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नेह / विजेन्द्र

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ३ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:16, 11 जनवरी 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजेन्द्र |संग्रह=भीगे डैनों वाल...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देख रहा मैं
तुमको भाया
बदली-बदली लगती काया
दिखने में तो
लगते देसी
चाल बिलायती
कैसी माया
सुना जगत में बहुत बडे़ हो
छूकर देखा
सेब सडे़ हो।
कैसी नीत बघारो भाया
बडे़ सबद
मन छोटा पाया।
आता है-
आने दो पक कर
वो बैठा है इस खन
थक कर
क्यों वो समझे बात हमारी
जो है खूब अघया भाया।
मान वही बिन माँगे आया
दुख ने खूब छकाया भाया
नेह ने
खुब गवाया भाया।
                  2002