भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
काल / विजेन्द्र
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ३ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:35, 11 जनवरी 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजेन्द्र |संग्रह=भीगे डैनों वाल...' के साथ नया पन्ना बनाया)
जीवन का- यह भरा ताल है
अभा से- उद्दीप्त भाल है।
सीने के बल
चढ़ा चढ़ा मैं
आगे नहीं
निरा ढाल है।
परख-परख
मैं कितना देखूँ
खेटा सिक्का
खरा माल है।
ताजा नहीं
डाल के टूटे
खरबूजों का लगा पाल है
रंगों में
सब रंग चुने
मेरा अपना
रंग लाल हैं।
सूखी नदिया, सूखे तरूवर
आँक मिटाता
चला काल है।