Last modified on 11 जनवरी 2008, at 22:02

चितकबरे घोड़े के लिए कविता / बद्रीनारायण

Hemendrakumarrai (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 22:02, 11 जनवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बद्रीनारायण |संग्रह= }} सच बोलना चितकबरे<br> नाध से, चाबुक...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सच बोलना चितकबरे
नाध से, चाबुक से, एड़ी से सच बोलना
सवारी से तो ज़रूर सच बोलना
जई से, खल्ली से सच-सच बोलना

सच सुने कई दिन हो गए
सच देखे कई दिन हो गए।