Last modified on 18 मार्च 2015, at 15:31

मोर / दीनदयाल शर्मा

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:31, 18 मार्च 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीनदयाल शर्मा }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> आसमान म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आसमान में बादल छाए
गड़-गड़-गड़-गड़ करते शोर
अपने पंखों को फैलाए
घूम-घूम कर नाचे मोर ।

सजी है सुन्दर कलंगी सिर पर
आँखें कजरारी चित्तचोर
रिमझिम-रिमझिम बरखा बरसे
सबके मन को भाता मोर ।

पँखों में रंगीला चँदा
पिकोक पिको बोले पुरज़ोर
बरखा जब हो जाए बन्द तो
नाचना बन्द कर देता मोर ।।