Last modified on 19 मार्च 2015, at 15:18

भालू जी / दीनदयाल शर्मा

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:18, 19 मार्च 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीनदयाल शर्मा }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> ढोलक बा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ढोलक बाजे ढम ढम ढम
नाचे भालू जी छम छम

दो पैरों पर खड़ा हो गया
ता-ता थैया ता-तिकड़म

दरख़्त पर चढ़ जाए उल्टा
खा के शहद ही लेता दम

लेट जाए धरती पर लटपट
आए न इसको कभी शरम

घने बाल ज्यों ओढ़ा कम्बल
सरदी का इसको ना ग़म.....