भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बड़ा होने पर 2 / श्रीनाथ सिंह

Kavita Kosh से
Dhirendra Asthana (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:46, 5 अप्रैल 2015 का अवतरण ('{{KKRachna |रचनाकार=श्रीनाथ सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैं जैसे सुख से रहता हूँ,
वैसे रहें पड़ोसी जन।
कोई अति धनवान नहीं हो,
कोई हो न बहुत निर्धन।
कंट्रोलों का नाम नहीं हो ,
होवे चोर बजार नहीं।
कोई नंगा कोई भूखा,
हो कोई बेकार नहीं।
लालच या भय के पिंजड़े का,
कभी नहीं मैं कीर बनू।
हे भगवान बड़ा होने पर,
मैं जन सेवक वीर बनूँ।