Last modified on 14 अप्रैल 2015, at 17:00

जाने क्या है बात / ओसिप मंदेलश्ताम

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:00, 14 अप्रैल 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओसिप मंदेलश्ताम |अनुवादक=अनिल जन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जाने क्या है बात
मन मेरा गाये आज
हालाँकि बहुत कम है
मेरे निकट प्रिय नाम
संवेगी लय के क्षण भी
आते हैं कभी-कभी
वैसे ही जैसे बहे
अकवीलोन<ref>प्राचीन लातिनी भाषा में उत्तरी हवा को अकवीलोन कहा जाता था।</ref> अचानक ही
वो हमेशा उड़ाए बादल धूल भरे
तेज़ी से फरफराएँ काग़ज़ के फर्रे
एक बार वो जाए, फिर कभी न लौट के आए
और यदि आ जाए तो दूजा रूप धराए
ओ हवा तू चौड़ी-चकली
गाये ओरफ़ेय<ref>यूनानी मिथक परम्परा में एक प्रसिद्ध कवि, जिसमें कला की जादुई ताकत भरी थी।</ref> तेरे गीत
तू उड़ जाएगी समुद्र तक
लिए साथ में मेरी प्रीत
मैं भूल चुका हूँ ‘स्व’ अपना
दयालु दुनिया का सपना
जो आज भी है जरूरी
पर अभी तक अनिर्मित
भटक गया मैं खिलौनेनुमा इस प्याले में
अटक गया मैं नीली खोह के जाले में
सोच रहा हूँ क्या मैं सचमुच जीवित हूँ
और कभी सच में क्या मैं
होऊँगा मौत के पाले में

1911
 

शब्दार्थ
<references/>