Last modified on 18 अप्रैल 2015, at 18:16

भिनभिनाने से तेरे कौन सँभल जाता है / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:16, 18 अप्रैल 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=ग़ज़ल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भिनभिनाने से तेरे कौन सँभल जाता है।
अब तो मक्खी यहाँ कोई भी निगल जाता है।

यूँ लगातार निगाहों से तू लेज़र न चला,
आग ज़्यादा हो तो पत्थर भी पिघल जाता है।

जिद पे अड़ जाए तो दुनिया भी पड़े कम, वरना,
दिल तो बच्चा है खिलौनों से बहल जाता है।

तुझ से नज़रें तो मिला लूँ पर तेरा गाल मुआँ,
लाल अख़बार में फ़ौरन ही बदल जाता है।

खाद, मिट्टी व नमी चाहिए गुलशन के लिए,
पेड़ काँटों का तो सहरा में भी पल जाता है।