Last modified on 6 अगस्त 2015, at 20:25

बच्चा और उसका सोने का कमरा / एलिसेओ दिएगो

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:25, 6 अगस्त 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=एलिसेओ दिएगो |अनुवादक=सर्वेश्वर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तुम आज रात डरे हुए हो :
चोर बाहर हैं
पत्तियों में छिपे
खिड़की में झाँकते ।
           शीशे से सोना फैलता है
परछाईं में ।
           और चोर
पत्तियों में हैं,
एक भीड़, एक अनन्तता,
दूसरी ओर के
नम निभृत स्थान में ।