Last modified on 10 अगस्त 2015, at 15:04

ऐसे इस मौसम में / रामकृष्‍ण पांडेय

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:04, 10 अगस्त 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकृष्‍ण पांडेय |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

किसी फूल का खिलना
सबसे बड़ा चमत्कार है
ऐसे इस मौसम में

जैसे किसी पत्ते का हरा दिखना
जैसे छत पर
किसी चिड़िया का चहकना
जैसे किसी छोटे बच्चे का
मुस्कराना, रोना
जैसे किसी साधारण आदमी का
ख़ुश होना

और जैसे सहज ही
किसी दिन का गुज़र जाना