चाँद में धब्बा / बालकवि बैरागी

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:53, 28 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालकवि बैरागी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गोरे-गोरे चाँद में धब्बा
दिखता है जो काला काला,
उस धब्बे का मतलब हमने
बड़े मजे से खोज निकाला।
वहाँ नहीं है गुड़िया बुढ़िया
वहाँ नहीं बैठी है दादी,
अपनी काली गाय सूर्य ने
चँदा के आँगन में बाँधी।

इस पृष्ठ को बेहतर बनाने में मदद करें!

Keep track of this page and all changes to it.