भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पांच जोड़ बांसुरी कहाँ / रामनरेश पाठक

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:35, 1 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश पाठक |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक जोड़ का पता नहीं
पांच जोड़ बांसुरी कहाँ ?

सीपियाँ प्रतीक्षिता रहीं
रेत, रेत, रेत रह गयी
मोतियाँ तिजोरियों पड़ीं
दस्तकें वनालिका गयीं

एक गीत का पता नहीं
आंच जोड़ गीतिमा कहाँ ?

चांदनी पुरंजनी बनी
माघ लो कबीर बन गए
भस्मीपूत वेणु-वन हुए
चौखटे अबीर बन गए

एक गुलमोहर कहीं नहीं
पांच जोड़ गुलमोहर कहाँ ?

राग, विम्ब--केतकी तरी
भाव छंद--नाग की फनी
अर्थमुक्त सृष्टि के प्रतीक
रूप, ताल--स्वेद की कनी

एक साम का पता नहीं
पांच जोड़ सामिका कहाँ ?

एक सिन्धु का पता नहीं
पांच जोड़ सिन्धुमा कहाँ ?

एक बिंदु का पता नहीं
पांच जोड़ बिंदुमा कहाँ ?