Last modified on 3 अक्टूबर 2015, at 00:21

पैसा पास होता / निरंकार देव सेवक

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:21, 3 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निरंकार देव सेवक |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना तोते को खिलाते!
तोते को खिलाते तो टाँव-टाँव गाता,
टाँव-टाँव गाता तो बड़ा मजा आता!

पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना घोड़े को खिलाते।
घोड़े को खिलाते तो पीठ पर बिठाता,
पीठ पर बिठाता तो बड़ा मजा आता।

पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना चूहे को खिलाते
चूहे को खिलाते तो दाँत टूट जाता,
दाँत टूट जाता तो बड़ा मजा आता!