Last modified on 3 अक्टूबर 2015, at 18:48

हाथी बेचारा / यश मालवीय

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:48, 3 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=यश मालवीय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaalKa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सबकी बनी सवारी लेकिन
उसकी नहीं सवारी है,
परेशान हाथी बेचारा
कैसी दुनियादारी है?
यही सोच, खुद को समझाया-
शायद सबसे भारी है,
इसीलिए पैदल चलता है,
उसकी नहीं सवारी है।
उसकी अगर सवारी होती
चर्र-चर्र, चूँ-चूँ करती,
गिर पड़ता तो अस्पताल में
कौन उसे करता भरती।